PM Modi in Jharkhand: जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi in Jharkhand: जमशेदपुर के गोपाल मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें यहां पढ़ें.

PM Modi in Jharkhand: झारखंड विधासनभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला. सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंचे पीएम ने झारखंड के सपना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अपना सपना बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में आपलोग भाजपा की सरकार बनाइए, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए हमारी सरकार काम करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें यहां पढ़ें :

  1. लोकसभा चुनाव के समय मैं झारखंड आया था. उस समय देश में बड़े-बड़े झूठ बोले जा रहे थे. बड़ी-बड़ी अफवाहें फैलाई जा रहीं थीं. झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय थीं. लेकिन, लोकसभा चुनाव में आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा.
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड से हमारा रिश्ता अपनेपन का है. झारखंड का सपना, भाजपा का अपना सपना है. आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की चिंता सिर्फ भाजपा ने की है. झारखंड राज्य का गठन भाजपा ने किया. आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा ने की.
  3. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के सिर्फ 3 दुश्मन हैं. इन 3 दुश्मनों से जितनी जल्दी झारखंड निजात पा लेगा, उसका भाग्योदय उतनी जल्दी होगा. ये तीन दुश्मन हैं जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल).
  4. प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ा मुद्दा है. झारखंड के शहर हों या गांव, हर झारखंडी खुद को घुसपैठियों की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है.
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने जमशेदपुर की धरती से झारखंड की जनता से अपील की कि बांग्लादेशी घुसपैठ के खतरे को रोकने के लिए भाजपा को मजबूत करना होगा. झारखंड के हर नागरिक को एकजुट होना होगा. इस खतरे को अभी यहीं पर रोकना होगा. जेएमएम और कांग्रेस मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं. इसलिए घुसपैठियों का समर्थन करते हैं.
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस को नफरत है. दशकों तक उसने दिल्ली में बैठकर देश पर शासन किया, लेकिन कभी देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया. ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी हद तक जा सकते हैं.
  7. प्रधानमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर भी हमला बोला. कहा कि जेएमएम वालों ने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई. आज ये लोग उनके साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ खड़े हैं.
  8. प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को झारखंड के लिए बड़ा खतरा बताया. कहा कि घुसपैठ की वजह से झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है. संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है. लोगों की जमीनें हड़पी जा रहीं हैं. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं. बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं.
  9. पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम वाले आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं. लेकिन, उनके मन में आदिवासी समाज के लिए कोई सम्मान नहीं है. पीएम ने कहा कि इनके लिए सियासी फायदा सबसे ऊपर है. झारखंड का गरीब आदिवासी आज पूछ रहा है कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे. सीता सोरेन का अपने ही परिवार में अपमान क्यों हुआ.
  10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ था. लेकिन सब कुछ भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पहली और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी. उन्होंने कांग्रेस को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार बताया.

Also Read

जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी : झारखंड के 3 दुश्मन- झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी

झारखंड के सपनों को साकार करेंगे, 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi Jharkhand Visit: खराब मौसम और तेज हवाओं ने पीएम मोदी को 2 घंटे रांची में रोका

VIDEO: भारी बारिश के बीच जमशेदपुर की ओर बढ़ रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला

PM Modi Jharkhand Visit Live : जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी रांची के लिए रवाना

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >