000 बिरसानगर पीएम आवास : आज से जेएनएसी में लगेगा कैंप, बिजली कनेक्शन के लिए भरे जायेंगे फॉर्म

बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए बिजली कनेक्शन के लिए मंगलवार से विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

प्रवेश की तैयारी : जुडको ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर कसी कमर

पहले चरण में 644 लाभुकों को मिलेगा आशियाना

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) ने आवास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार से जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) कार्यालय में बिजली कनेक्शन के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. परियोजना के तहत पहले चरण में कुल 644 लाभुकों को गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक मात्र 80 लाभुकों ने ही बिजली कनेक्शन लिया है. बिजली की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ही अब जेएनएसी कार्यालय में कैंप लगाकर फॉर्म भरवाये जायेंगे. ताकि गृह प्रवेश की प्रक्रिया में तेजी लायी जा सके.

डीसी ने सचिव को भेजा पत्र, जल्द होगा निर्णय

आवासों के आवंटन और गृह प्रवेश को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गयी है. पूर्वी सिंहभूम के डीसी राजीव रंजन की ओर से नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र भेजा गया है. सचिव स्तर से आदेश मिलते ही लाभुकों को विधिवत गृह प्रवेश अविलंब करा दिया जायेगा.

जेएनएसी को अब तक नहीं मिला हैंडओवर

बिरसानगर में पीएम आवास निर्माण की जिम्मेदारी जुडको के पास है. वर्तमान में आवासों की बुकिंग की जिम्मेदारी जेएनएसी संभाल रहा है, हालांकि अभी तक जुडको ने आधिकारिक रूप से आवास जेएनएसी को हैंडओवर नहीं किये हैं. मूलभूत सुविधाएं पूरी होते ही हैंडओवर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok jha

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >