Jamshedpur news. मानगो में सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की ली शपथ

डीएमसी की अपील, घर से कपड़े का थैला लेकर निकलें

Jamshedpur news.

प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ मानगो नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है. मंगलवार को उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम सह शपथ का आयोजन किया गया. इस दौरान एनयूएलएम के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्वच्छ भारत, हरित भारत तथा प्लास्टिक को ना और कपड़े के थैले को हां संबंधी शपथ कार्यक्रम लिया और लोगों को जागरूक किया. नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार बताया कि गली, मुहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को घर से कपड़े का थैला लेकर निकलने की अपील की जायेगी. हरित भारत के तहत पर्यावरण की रक्षा करने एवं प्लास���टिक का उपयोग नहीं करने प्लास्टिक का दुर्भाव से बचने का अपील की जा रही है. इस अवसर पर सीओ उर्मिला देवी, स्वयं सहायता समूह, दौलत महिला समिति, छत्रछाया महिला समिति की महिलाएं मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >