आप की पहल से बागुनहातु में लगा पेंशन शिविर

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई की पहल से गुरुवार को बागुनहातु लिंक रोड नंबर-दो में पेंशन शिविर लगाया गया. आप नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शिविर में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और 50 वर्ष की महिला पेंशन शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आवेदन जमा किये

जमशेदपुर :

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई की पहल से गुरुवार को बागुनहातु लिंक रोड नंबर-दो में पेंशन शिविर लगाया गया. आप नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शिविर में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और 50 वर्ष की महिला पेंशन शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आवेदन जमा किये. अब अगला शिविर बारीडीह गुरुद्वारा के पास जल्द लगाया जायेगा. इस मौके पर अभिषेक कुमार, रईस अफरीदी, संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, चरणजीत सिंह, ममता द्विवेदी, मनीष सिंह, आशीष कुमार घोष, विष्णु कौर, ममता शर्मा का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >