सिदगोड़ा में ब्लेस झारखंड आज से जुटेंगे कई राज्यों के पास्टर व मसीही
Copied link
विशेष जागृति सभा में मुख्य वक्ता नयी दिल्ली से डॉ महिमा अरुल थॉमस पधार रही हैं, जो परमेश्वर के जीवित वचन से झारखंड को ब्लेस करेंगी.
jamshedpur.
बाराक द् गांस्पाल बैंड टीम के सौजन्य से 6 एवं 7 मई को एक विशाल आत्मिक जागृति सभा “ब्लेस झारखंड 2026 का आयोजन किया गया है. यह सभा सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 9:30 बजे तक होगा. सात मई को सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक झारखंड के सभी मसीही धर्मगुरुओं, मसीही लीडर्स एवं महिला लीडर्स एवं जवानों के लिए एक विशेष सभा इटरनल लाइफ फाउंडेशन चर्च, बागुन नगर में रखी गयी है. इस विशेष जागृति सभा में मुख्य वक्ता नयी दिल्ली से डॉ महिमा अरुल थॉमस पधार रही हैं, जो परमेश्वर के जीवित वचन के द्वारा हमारे राज्य झारखंड को ब्लेस करेंगी. साथ ही आराधना स्तुति करने के लिए पंजाब से प्रसिद्ध आराधक पास्टर शमी हंस अपनी पत्नी सिस्टर परी के साथ शहर पहुंच गये हैं. ब्लेस झारखंड 2026 के वृहत आयोजन में बाराक टीम के साथ साथ आयोजन समिति में प्रेयर फ्लेम, पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप, क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन एवं वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया भी एक सह आयोजक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं. इस सभा में शामिल होने के लिए झारखंड राज्य के साथ साथ ओडिशा, बंगाल एवं अन्य राज्यों से भी मसीही शहर पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की बैठक पीएच चर्च में हुई. आयोजन समिति में समीर, पास्टर शॉउल, पास्टर अल्फ्रेड, पास्टर मधु, पास्टर जेनिफर, पास्टर नोएल, पास्टर अभिषेक, पास्टर राकेश, पास्टर सुरेश, पास्टर दीपक, पास्टर विनय, बीजू, सुशांत, संजीव, जोएल, सिस्टर डिलीट, सिस्टर मारग्रेट, सिस्टर रोशनी, सिस्टर निक्की के साथ साथ जमशेदपुर के उपरोक्त सभी संस्थाओं के पास्टर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.