Jamshedpur News : परसुडीह : किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित माखन गली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की बतायी जा रही है.

गम्हरिया के मलेरिया विभाग में काम करता है आरोपी, चाईबासा के मंझारी का है रहने वाला

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित माखन गली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना तान सोय के रूप में हुई है. वह चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में कीताडीह में किराये के मकान में रह रहा था. बताया जाता है कि वह गम्हरिया स्थित मलेरिया विभाग में कार्यरत है.जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के पड़ोस में किराये पर रहता था. बुधवार तड़के पीड़िता की छोटी बहन की नींद खुली, तो उसने अपनी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनी. इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भाग निकला.घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को टाटानगर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >