परसुडीह : ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी युवक की हुई मौत

परसुडीह : ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी, इलाज के दौरान मौत

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह- सुंदरनगर सड़क किनारे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पियतु सोय (23) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पियतु सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह रंगागोड़ा का रहने वाला था. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मंगलवार को पियतु के शव का पोस्टमॉर्टम किया जायेगा. घटना रविवार देर रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात सुंदरनगर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हो गया है. सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस पहुंची और उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन की. छानबीन के दौरान शव की शिनाख्त रंगागोड़ा के पियतु के रूप में हुई. इसके बाद परसुडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. परसुडीह पुलिस ने बताया कि पियतु के परिजन कमलपुर में हैं. मंगलवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जायेगा. पियतु रेलवे लाइन किनारे क्या करने गया था, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >