जमशेदपुर के परसुडीह में व्यापारी के घर डकैती और हत्या की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह में पुलिस ने व्यापारी के घर डकैती और हत्या की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. छह आरोपी फरार हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया. एक व्यापारी के घर में डकैती और हत्या की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई 8 अप्रैल की सुबह करीब 6:00 बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

पुलिस ने मौके से रोशन सिंह उर्फ पाका, रोशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा गोली बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, ये सभी अपराधी पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इनका आपराधिक इतिहास रहा है.

छह आरोपी मौके से फरार

छापेमारी के दौरान छह अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे. फरार आरोपियों में शिवनारायण रजक, कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा शामिल हैं. पुलिस इन सभी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

व्यापारी की हत्या की थी योजना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अपराधी गोविंदपुर क्षेत्र के एक व्यापारी की हत्या और उसके घर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे. इसके लिए वे एक जगह इकट्ठा होकर पूरी साजिश को अंतिम रूप दे रहे थे. तभी पुलिस को इस गुप्त बैठक की सूचना मिली और तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन अपराधियों को दबोच लिया.

पुलिस कर रही है पूछताछ

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह के नेटवर्क और अन्य योजनाओं का खुलासा किया जा सके. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर फरार अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट से लातेहार के एएसआई नागेश्वर महतो को मिली राहत, सारे आपराधिक कार्यवाही निरस्त

क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद परसुडीह और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि समय रहते इस साजिश का खुलासा होने से एक बड़ी घटना टल गई.

इसे भी पढ़ें: हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलरी में लूट का 10 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >