हमारे बुर्जुगों ने बैडमिंटन में दिखाया दम

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित न्यू बैडमिंटन हाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित न्यू बैडमिंटन हाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया और जीत के लिए जद्दोजहद किया. फिटनेस के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में 82 वर्षीय पी मोहन राव का जोश सबों पर भारी पड़ा. उनको विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के कमांडेंट अशोक कुमार मौजूद थे. टूर्नामेंट का संचालन बैडमिंटन कोच विवेक शर्मा ने किया. मौके पर खेल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >