Jamshedpur news. सोपोडेरा : नगर भ्रमण के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर का खुला पट

नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने नाच-गाना के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया

Jamshedpur news.

परसुडीह के सोपोडेरा में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम के दूसरे दिन पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने नाच-गाना के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया. उसके बाद पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा किया गया. प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का पट खोला गया. इस दौरान भव्य आरती का आयोजन किया गया. आरती में महिलाओं ने भी काफी उत्साह से हिस्सा लिया. कार्यक्रम के संचालक विमल पाल ने बताया कि 27 फरवरी को वेदी पूजन, सामूहिक हवन का आयोजन किया जायेगा. उसके उपरांत 28 फरवरी को सुंदरकांड और भंडारा का आयोजन किया गया है. इस प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को कराने के लिए वाराणसी से आचार्य सरवन पांडे, घनश्याम मिश्रा, जितेंद्र उपाध्याय, पंकज पांडे व शुभम पांडे आये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >