फिटनेस के उद्देश्य से एक हजार बच्चों ने लगायी दौड़

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और रोटारैक्ट क्लब ऑफ एनएसयू सोशल क्रू की ओर से रविवार को 14-18 वर्ष तक बच्चों के लिए रन-ए-थॉन का आयोजन

जमशेदपुर. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और रोटारैक्ट क्लब ऑफ एनएसयू सोशल क्रू की ओर से रविवार को 14-18 वर्ष तक बच्चों के लिए रन-ए-थॉन का आयोजन किया गया. इसमें 1000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस रन-ए-थॉन में जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया. 3.5 किलो मीटर इस दौड़ की शुरुआत एमएनपीएस के पास से हुई. स्वास्थ्य और स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ के विभिन्न आयु के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. अंडर 14 आयु वर्ग में कुश मांझी, मुकेश और संजय बिरुआ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 18 वर्ग में सुखलाल टुडू, लुगु बुरू मुर्मू और विक्रम टुडू क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. मौके पर जमशेदपुर एफसी के सीइओ मुकुल चौधरी, अमित कुमार, अमृता वखारिया, प्रीति व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >