जमशेदपुर. सिदगोड़ा में भवानी क्लब की ओर से रविवार को सानो मुखी मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहित जूनियर, बर्मामाइंस की टीम चैंपियन बनी. ब्लैक पैंथर, धातकीडीह की टीम उपविजेता रही. हलुदबनी तीसरे व कावरिया ब्वॉयज की टीम चौथे स्थान पर रही. जीते मुखी बेस्ट प्लेयर और रौनक मुखी बेस्ट गोलकीपर रहे. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा कांग्रेस के इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह, समाजसेवी बंटी सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, युवा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष शुभम शुक्ला, जागो संगठन के महासचिव जोलेश मुखी, सुदामा मुखी, पूर्व मुखिया भालूबासा परेश मुखी, और बसंत मुखी उपस्थित रहे. प्रतियोगिता का सफल स्वयं मुखी के नेतृत्व में किया गया.
One day football tournament at sidgoda cinema maidan : मोहित जूनियर बर्मामाइंस की टीम बनी चैंपियन

One day football tournament at sidgoda cinema maidan : मोहित जूनियर बर्मामाइंस की टीम बनी चैंपियन
Copied link
जमशेदपुर. सिदगोड़ा में भवानी क्लब की ओर से रविवार को सानो मुखी मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया