झारखंड की इस कंपनी के सभी कर्मचारियों को बोनस में मिलेगा एक लाख से ज्यादा रुपये, पढ़ें पूरी खबर

झरखंड की इस कंपनी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते में 20% बोनस पर मुहर लगी है. जानिए कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस और कब तक उनके खाते में आएगा.

जमशेदपुर : न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस के लिए शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. कंपनी के तय फॉर्मूले (सुरक्षा 7%, उत्पादन 7% और मुनाफा 6%) के हिसाब से कुल 19.48% बोनस (सुरक्षा 7%, उत्पादन 6.79% और मुनाफा 5.69%) बन रहा था. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कर्मचारियों की सुरक्षा और अथक परिश्रम का हवाला देते हुए इसे बढ़ाकर 20% करने की मांग रखी. जिसे सीएमओ राजू रामचंद्रन ने स्वीकार कर लिया.

औसतन मिलेगा 1,97,877 रुपये बोनस

इस वर्ष जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की न्यूनतम राशि 1,00,760 और अधिकतम राशि 2,68,223 है. वहीं, कर्मचारियों को औसतन 1,97,877 का भुगतान किया जायेगा. बोनस की राशि सितंबर माह की सैलरी के साथ ही कर्मचारियों के खाते में भेजी जायेगी. समझौते पर प्रबंधन की ओर से सीएमओ राजू रामचंद्रन, प्लांट हेड हरीकिशोर गारिकापति, जीएम (एचआर) राजीव मिश्रा व फाइनेंस हेड संजीव दत्ता और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव विजय खान, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, विजय देव, एनबी थापा, केके हांसदा और रणवीर कर्मकार ने हस्ताक्षर किया.

सभी को गर्व है कि हम ऐसे संस्थान से जुड़े हैं : राकेश्वर

जेसीपी इंप्लाई यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा - न्यूवोको देश की एकमात्र ऐसी सीमेंट निर्माता कंपनी है, जो अपने कर्मचारियों को इतनी बड़ी बोनस राशि देती है. हम सभी को गर्व है कि हम ऐसे संस्थान से जुड़े हैं, जो कर्मियों की भलाई का इतना ध्यान रखता है और पूरे देश के सीमेंट उद्योग में मिसाल कायम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >