निखार हत्याकांड : हिरासत में पूछताछ के दौरान राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर में निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के दौरान एक बड़ा मोड़ आया है. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान संदिग्ध अशोक सिंह राघव की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है.

जमशेदपुर: शहर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस हिरासत में मौजूद संदेही अशोक सिंह राघव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. सोनारी निवासी अशोक सिंह से पुलिस पिछले करीब चार दिनों से चांडिल थाने में रखकर पूछताछ कर रही थी. शनिवार की सुबह थाने में पूछताछ के दौरान ही उसकी स्थिति गंभीर हो गयी.

हालत नाजुक

प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अशोक सिंह को अचानक खून की उल्टियां होने लगीं. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चांडिल पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर पहले जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंची. प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. फिलहाल टीएमएच के क्रिटिकल केयर यूनिट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसकी गहन जांच और इलाज जारी है.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. थाने में पूछताछ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने और खून की उल्टी होने के मामले पर अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अधिकारी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >