निखार हत्याकांड : अखिलेश और गणेश गिरोह के सदस्यों और सफेदपोशों की बनेगी लिस्ट, फरार शूटर को लेकर बड़ी जानकारी...

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड में डीआइजी ने गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाने और गैंगवार पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज फेज 6 निवासी और होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में शामिल गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाने का निर्देश कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दिया है. साथ ही फरार शूटर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है. वहीं, हत्याकांड में पर्दे के पीछे से जुड़े लोगों के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया.

हत्याकांड के बाद अब गैंगवार की आशंका

इस हत्याकांड के बाद गैंगवार की आशंका को देखते हुए कोल्हान डीआइजी ने अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह से जुड़े सभी सदस्यों के अलावा सफेदपोश लोगों की भी लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही गिरोह के सदस्यों पर निगरानी रखने की बात कही है. कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया - निखार हत्याकांड में सभी कड़ी को जोड़ा जा रहा है. वहीं, पर्दे के पीछे की कड़ी का भी पता लगाया जा रहा है.

क्या है मामला

मालूम हो कि विगत 24 अगस्त को चांडिल थाना अंतर्गत होटल टेंथ माइल स्टोन होटल में कदमा विजया हेरिटेज फेज 6 निवासी और होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने सोनारी खूंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव, मानगो-डिमना रोड स्थित लक्ष्मण नगर के संजय पथ निवासी सुनील रजक, रितेश सिंह, सोनारी सिदो कान्हू बस्ती निवासी सुशील केराई, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के मांगपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस और सुल्तानपुर गोलबरा निवासी अंकित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस इस मामले में मुख्य शूटर उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर निवासी सागर सिंह उर्फ शिबू की तलाश में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में शूटरों के व्यवस्थापक मानगो डिमना रोड निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को इंदौर से गिरफ्तार किया है.

शूटरों की गिरफ्तारी में शामिल पदाधिकारी हुए सम्मानित

बैठक के बाद कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा में निखार हत्याकांड में जमशेदपुर और सरायकेला की संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई की प्रशंसा की. वहीं, टीम में शामिल एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी समेत एसआइटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बैठक में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी के अलावा दोनों जिला के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद डीआइजी वापस चाईबासा लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >