Jamshedpur: नीट परीक्षा को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इसको लेकर एक अतिरिक्त ट्रेन भी चलायी जायेगी. 21 जून को अभ्यर्थियों के लिए राउरकेला और टाटानगर के बीच विशेष ट्रेन दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल द्वारा चलायी जायेगी. विशेष ट्रेन संख्या 68044 राउरकेला से 21 जून की सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करेगी तथा टाटानगर सुबह 09:20 बजे पहुंचेगी. नीट-2026 अभ्यर्थियों की सुविधा और उन्हें समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष ट्रेन का ठहराव राउरकेला और टाटानगर के बीच सभी स्टेशन-हॉल्ट पर किया जायेगा.
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
दूसरी ओर, नीट परीक्षा के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अतिरिक्त व्यवस्था की है. इसके तहत टाटा-बिलासपुर और टाटा-इतवारी के बीच चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों में तीन दिनों तक 2-2 अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़े गये हैं. इसके तहत टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में 21 जून तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 21 से 23 जून तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 19 से 21 जून तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 20 से 22 जून तक दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगेंगे.
नीट परीक्षा: सुबह 11 से रात 9 बजे तक नो एंट्री
रविवार को होने वाली नीट परीक्षा में सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से 21 जून की सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री लगायी गयी है. इस दौरान शहर में भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा. इस संबंध में उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त निर्देश जारी किया है. वहीं, शनिवार को ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी शुभम खंडेलवाल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिये. ग्रामीण एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर फोर्स व पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती की गयी है.
ये भी पढ़ें…
6 साल से बंद 53 दुकानें, जमशेदपुर भालूबासा मामले में JNAC पर बरसीं विधायक पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज बनेगा आदर्श गुरुकुल, हाई पावर कमेटी ने लिए अहम फैसले
