मानसून की बारिश को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम में एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम तैनात, किया पहला रेस्क्यू

NDRF Team Deployed in East Singhbhum: मानसून के दौरान हो रही भारी बारिश को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात की गयी है. टीम में 4 अधिकारी और 26 कर्मी हैं. इस टीम ने जमशेदपुर से 30 किलोमीटर दूर जादूगोड़ा में एक डूबते व्यक्ति की जान बचायी.

NDRF Team Deployed in East Singhbhum: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए गुरुवार 3 जुलाई 2025 को यहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 30 सदस्यीय टीम तैनात की गयी है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने उपायुक्त(डीसी) कर्ण सत्यार्थी के अनुरोध के बाद एनडीआरएफ टीम की तैनाती को मंजूरी दी.

जादूगोड़ा में एनडीआरएफ ने किया पहला रेस्क्यू

बयान में कहा गया है कि टीम में 4 अधिकारी और 26 कर्मी (जवान) शामिल हैं. ये बाढ़ जैसी स्थितियों, जलभराव, गैस रिसाव, राहत एवं बचाव कार्यों तथा (लोगों के) डूबने के मामलों जैसे मुद्दों से निपटेंगे. बयान के अनुसार, टीम के पहुंचने के तुरंत बाद, एनडीआरएफ कर्मियों को कार्रवाई के लिए भेजा गया और जमशेदपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित जादूगोड़ा जलाशय में गिरे एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक बचा लिया गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया?

श्री ज्वेलर्स फायरिंग केस : उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने रस्सी से बांधकर शहर में घुमाया

बोकारो और धनबाद में बदलने वाला है मौसम, 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >