Jamshedpur News : नौशीन खान को मिला निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों का समर्थन

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान को निर्विरोध पार्षदों का समर्थन मिल गया है. सभी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया.

मतदान के लिए गद्दी समाज ने तैयार की खास रणनीति

नौशीन खान ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन

निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों ने साथ मिलकर क्षेत्र का विकास का लिया संकल्प

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान को निर्विरोध पार्षदों का समर्थन मिल गया है. सभी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया. नौशीन खान ने रविवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षद समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे. इनमें मुख्य रूप से सालेहा अमीरा, फिरदौस परवीन, आमरीन परवीन, राशिद इकबाल अंसारी, अब्बास अंसारी, मोहम्मद सुबेद, नसीम खान, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद समद शामिल थे. नौशीन ने विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर मुलाकात कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जुगसलाई की समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है. उनका लक्ष्य इस क्षेत्र को राज्य का आदर्श नगर निकाय बनाना है.

मतदान के लिए गद्दी समाज ने तैयार की खास रणनीति

इधर, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्ला खान के आवास पर गद्दी समाज के प्रबुद्ध सदस्यों ने बैठक की. बैठक में जुगसलाई के विकास और चुनाव में भागीदारी पर चर्चा की गयी. गद्दी समाज के नेता अफजल गद्दी ने कहा कि जुगसलाई में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जायेगा. रमजान के महीने को देखते हुए समाज ने निर्णय लिया है कि महिलाएं सेहरी के बाद सबसे पहले मतदान करेंगी. इसके उपरांत ही घर के पुरुष और अन्य सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >