Jamshedpur news. परसुडीह पूर्वी कालीमाटी पंचायत के मुखिया समर्थकों संग भाजपा में शामिल, स्वागत

परसुडीह भाजपा का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह आयोजित

Jamshedpur news.

भाजपा परसुडीह मंडल ने पूर्वी कालीमाटी पंचायत के केशव भवन परिसर में मंडलाध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया. इस अवसर पर पूर्वी कालीमाटी पंचायत के मुखिया प्रभुराम मुंडा के नेतृत्व में काफी सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज ने मुखिया प्रभुराम मुंडा, बंधु मुर्मू, सूरज हांसदा, सागर त्रिया, निखिल प्रजापति, सुभाष पूर्ति, सुमित गोप, रेमो पिंगऊया, सूर्या स्वंया, बीर सिंह जामुदा, सुरेंद्र यादव, सूरज कुमार यादव, सुभाष शर्मा, नागेंद्र कुमार सिंह, सागर कुमार यादव, ब्रजेश कुमार यादव समेत अन्य को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. बैठक का संचालन महामंत्री देवेंद्र सिंह ने किया. बैठक में सुजित अंबष्ठ, रिंकू चक्रवर्ती, सीमा मुंडा, रविंदर सिंह, राजेश अग्रवाल, विश्वजीत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >