मुसाबनी | राशन कार्ड में पात्रता नहीं रखने के बावजूद सरकारी राशन का लाभ लेने वाले 24 कार्डधारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है. आपूर्ति विभाग ने ऐसे लाभुकों को नोटिस जारी कर 7 लाख 73 हजार 811 रुपये की राशि वसूलने का निर्देश दिया है. नोटिस जारी होते ही अपात्र राशन कार्डधारियों में हड़कंप मच गया है.
किससे कितनी होगी वसूली?
आपूर्ति विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, छाया रानी पात्र से 11,999 रुपये, वीरमल मुर्मू से 25,376 रुपये, सत्यनाथ मार्डी से 25,573 रुपये, रीमा मुर्मू से 23,409 रुपये और किरु कुमार पातर से 25,180 रुपये की वसूली की जायेगी. इसी तरह सुकुमार श्यामल से 23,999 रुपये, अमित कुमार से 24,983 रुपये, हरि नारायण प्रसाद से 23,999 रुपये, अमित गिरी से 25,180 रुपये, अनीशा गिरी से 11,016 रुपये, तापश चंद्र बास्के से 11,016 रुपये और खेमराज बेसरा से 23,409 रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है. वहीं, जयदेव गिरी से 25,573 रुपये, समीर कुमार कैवर्त से 25,180 रुपये, राजू कैवर्त से 25,180 रुपये, सिरू सामद से 19,672 रुपये, राजेश कैवर्त से 24,983 रुपये, सनातन कैवर्त से 24,983 रुपये, स्नेहसीश गिरी से 24,983 रुपये और मंगल माहली से 21,049 रुपये वसूले जायेंगे. वहीं, गिरीश हासंदा से 24,393 रुपये, जयराम टुडू से 23,803 रुपये, शीला प्रभा बोदरा से 23,803 रुपये और सुचित्रा मुर्मू से 25,770 रुपये की राशि वसूलने का नोटिस दिया गया है.
सरकारी राशन का लिया लाभ, अब लौटानी होगी राशि
आपूर्ति विभाग की कार्रवाई के बाद अब इन 24 कार्डधारियों से अपात्र अवधि में लिये गये राशन के एवज में राशि की वसूली की जायेगी. विभाग की ओर से जारी नोटिस में निर्धारित राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस कार्रवाई का मकसद राशन वितरण व्यवस्था में अपात्र लाभुकों को चिन्हित कर सरकारी योजना का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाना है. कुल 7.73 लाख रुपये की वसूली के नोटिस से मुसाबनी में राशन कार्डों की पात्रता को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.
