जमशेदपुर: सेंट मैरी इंग्लिश हाइस्कूल बिष्टुपुर में शुक्रवार को हिंदी के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक वातावरण में मनायी गयी. इस अवसर पर स्कूल के चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियों पर आधारित नाटकों का मंचन किया. रूबी हाउस ने निमंत्रण, टोपाज हाउस ने बूढ़ी काकी, सफायर हाउस ने प्रायश्चित और एमराल्ड हाउस ने मंत्र की प्रस्तुति दी.
प्रतियोगिता में सफायर हाउस का प्रायश्चित प्रथम, टोपाज हाउस का बूढ़ी काकी द्वितीय और रूबी हाउस का निमंत्रण तृतीय स्थान पर रहा. प्रायश्चित की अन्या तिवारी और निमंत्रण के हर्ष कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रिंसिपल फादर वर्नोन डिसूजा ने किया. इस दौरान वाइस प्रिंसिपल फादर शीतल लकड़ा, सिस्टर अंजनी, शिक्षक समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
