जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट
Purnima Sahu Admitted TMH : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड़ गई. उनको इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. सीसीयू में उनका इलाज हो रहा है. परिवार को जानने वालो ने बताया कि चिकित्सकों का दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है.
लो ब्लड प्रेशर के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बीती रात उनका ब्लड प्रेसर लो हो गया था. इसके बाद उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक साहू की हालत पहले से ठीक है औऱ उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट
