Jamshedpur News : विधायक पूर्णिमा साहू ने चाक पर दीया बनाकर ''वोकल फॉर लोकल'' का दिया संदेश

Jamshedpur News : विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बाराद्वारी के कुम्हारपाड़ा पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना.

कुम्हारपाड़ा में कुम्हारों से की मुलाकात, मिट्टी के दीये एवं अन्य सामानों की खरीदारी की

Jamshedpur News :

विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बाराद्वारी के कुम्हारपाड़ा पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना. इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीये और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की. इस दौरान चाक पर खुद मिट्टी के दीये भी तैयार की. इस दौरान उन्होंने दीयों में रंग भरकर उन्हें जीवन देने का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि इस दीपावली हम सबको स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाना होगा.

मिट्टी के दीये और स्थानीय कारीगरों की रचनाएं पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ हमारे परंपरागत कौशल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी जीवित रखती है. विधायक पूर्णिमा साहू ने दीपावली में अपने घरों को मिट्टी के दीयों से सजाने और कुम्हार भाइयों के घरों में भी खुशियों की रौशनी फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”आत्मनिर्भर भारत” और ”वोकल फॉर लोकल” का संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और स्वदेशी भावना को दैनिक जीवन में उतारेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >