विधायक अनूप सिंह ने कांग्रेस नेताओं संग की बैठक, हौसला बढ़ाया

बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह कोलियरी का वेज रिवीजन समझौता करने शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह, आदित्यपुर निवासी कांग्रेसी सुरेशधारी, संजीव सिंह, अंबुज कुमार, शिबू सिंह समेत अन्य ने उनका स्वागत किया.

जमशेदपुर :

बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह कोलियरी का वेज रिवीजन समझौता करने शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह, आदित्यपुर निवासी कांग्रेसी सुरेशधारी, संजीव सिंह, अंबुज कुमार, शिबू सिंह समेत अन्य ने उनका स्वागत किया. अनूप सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर तैयार रहें.

बहन को दिया राखी का गिफ्ट

अनूप सिंह ने यहां अपनी बहन रूपा सिंह से मुलाकात की. रूपा सिंह टाटा स्टील में पदाधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं. अनूप सिंह ने अपनी बड़ी बहन रूपा सिंह से आशीर्वाद लिया और राखी के दिन नहीं आने पर माफी मांगते हुए उनको अपनी ओर से गिफ्ट दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >