मानगो से अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी गया जेल

मानगो से अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी गया जेल

फोटो है जमशेदपुर. मानगो दाईगुट्टू से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने कपाली से बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कपाली ताजनगर निवासी शेख आसिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दी. पुलिस इस मामले में नाबालिग का मेडिकल जांच कराने की तैयारी में है. मालूम हो कि गत 28 मई को नाबालिग लड़की गायब हो गयी थी. लड़की के पिता ने मानगो थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शिकायत मिलने के तीन दिनों के अंदर ही पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >