Jamshedpur News : बारीडीह सुवर्णरेखा नदी तट पर खनन विभाग का छापा

Jamshedpur News : जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध बालू खनन के खिलाफ शुक्रवार को बारीडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर छापेमारी की.

Jamshedpur News :

जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध बालू खनन के खिलाफ शुक्रवार को बारीडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में अवैध रूप से बालू निकालने में इस्तेमाल किये जा रहे दो ”बेड़ा” (नावनुमा राफ्ट) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

जबकि अवैध खनन के लिए उपयोग किये जाने वाले दर्जनों बेलचों (फावड़े) को भी जब्त किया. जिला खनन निरीक्षक अभिजीत मजूमदार के नेतृत्व में माइनिंग टीम ने यह कार्रवाई की. हालांकि, छापेमारी के समय नदी से बालू निकालते हुए कोई व्यक्ति नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >