एमजीएम में अब 50 बेड का अत्याधुनिक बर्न वार्ड, दिसंबर के बाद शुरू होगी सुविधा

एमजीएम अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही 50 बेड का अत्याधुनिक बर्न यूनिट विकसित किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. दिसंबर तक नया भवन तैयार होने की उम्मीद है.

जमशेदपुर : आग या हादसे में झुलसने वाले गंभीर मरीजों के इलाज को लेकर एमजीएम अस्पताल में बड़ी राहत मिलने वाली है. अस्पताल में जल्द ही 50 बेड का अत्याधुनिक बर्न यूनिट विकसित किया जाएगा. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। नया बर्न वार्ड नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) भवन में स्थापित करने की योजना है.

अभी एमजीएम अस्पताल में महज 10 बेड का बर्न वार्ड संचालित हो रहा है. मरीजों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त मरीजों को सर्जरी वार्ड में रखना पड़ता है। ऐसे में 50 बेड का नया बर्न यूनिट शुरू होने से जले हुए गंभीर मरीजों के लिए इलाज और देखभाल की व्यवस्था काफी बेहतर होने की उम्मीद है.

दिसंबर तक तैयार हो सकता है नया भवन

प्रस्तावित बर्न यूनिट को नये सीसीयू भवन में शुरू किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भवन में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है. नया सीसीयू भवन दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है. भवन का निर्माण पूरा होने के बाद बर्न यूनिट को विकसित करने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने का काम किया जाएगा.

प्राचार्य-अधीक्षक ने की बैठक

बर्न यूनिट को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा और बर्न यूनिट के एचओडी डॉ. ललित मिंज ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में प्रस्तावित यूनिट की व्यवस्था और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आगे की कार्ययोजना पर विचार किया गया।

गंभीर मरीजों को नहीं पड़ेगा भटकना

एमजीएम में बर्न मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड की कमी के कारण उन्हें दूसरे वार्ड में रखना पड़ता है. ऐसे में अलग और अधिक क्षमता वाले बर्न यूनिट की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. 50 बेड का अत्याधुनिक यूनिट शुरू होने के बाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को एक ही जगह पर बेहतर निगरानी और उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है. इससे अस्पताल में बर्न मरीजों के लिए मौजूदा व्यवस्था का दबाव भी कम होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >