जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की पानी की समस्या होगी दूर, डिमना चौक से बिछेगी पाइपलाइन

Jamshedpur News : जमशेदपुर के नए एमजीएम अस्पताल में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है. जिला प्रशासन की पहल पर पाइपलाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट 

Jamshedpur News : जमशेदपुर के डिमना स्थित नए एमजीएम अस्पताल परिसर में पेयजल की जो समस्या थी, वह अब जल्दी ही खत्म होने वाली है. सुवर्णरेखा नदी से अस्पताल तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के मार्ग में आ रही सभी तकनीकी बाधाएं दूर हो गई है. जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण कर पाइपलाइन के लिए रूट को अंतिम रूप दे दिया है. 

पिलर संख्या 175-176 के पास से गुजरेगी पाइपलाइन

डीसी राजीव रंजन के निर्देश पर एनएचएआई, मानगो नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, मानगो अंचल, गेल, जुस्को और टाटा स्टील के अधिकारियों ने डिमना चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाइओवर का संयुक्त निरीक्षण किया. टीम ने पिलर संख्या 175 और 176 के पास से पाइपलाइन गुजारने का निर्णय लिया और इसे हरी झंडी दे दी. ठेका कंपनी ‘मेसर्स मदन लाल बजाज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ अब सोमवार 8 जून से धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करेगी. 

15 जून तक काम पूरा करने की सख्त चेतावनी

डीसी राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजना को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 15 जून तक कार्य हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया था. उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित कार्य एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. फिलहाल सुवर्णरेखा नदी के किनारे इंटकवेल निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. 

सुवर्णरेखा नदी किनारे बन रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

30 लाख लीटर पानी से अस्पताल होगा गुलजार

लगभग 8 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद एमजीएम अस्पताल को प्रतिदिन 3 एमएलडी (30 लाख लीटर) शुद्ध पानी मिलेगा. अस्पताल परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और पानी के भंडारण के लिए संप भी तैयार है. नदी से कनेक्टिविटी मिलते ही अस्पताल के वार्डों और परिसर में निर्बाध जलापूर्ति शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी. फिलहाल मानगो नगर निगम टैंकर से एजीएम अस्पताल को पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन कर रही है.

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

 यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >