Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में पहली बार दो हॉस्पिटल मैनेजरों की हुई नियुक्ति
Copied link
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहली बार दो हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही सदर अस्पताल सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहली बार दो हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही सदर अस्पताल सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम सदर अस्पताल में एक-एक हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति की गयी है. एमजीएम अस्पताल में नियुक्त हॉस्पिटल मैनेजर में डॉ नेहा जायसवाल व डॉ सोनू कुमार शामिल हैं.इसके साथ ही सरायकेला-खरसावां सदर अस्पताल में डॉ अशीष राज व पश्चिमी सिंहभूम में डॉ अंगनु कुमार महतो को नियुक्त किया गया है. वहीं खासमहल स्थित सदर अस्पताल में पहले से ही हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति हो चुकी है. सभी की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर हुई है.
हॉस्पिटल मैनेजर का क्या है मुख्य काम
हॉस्पिटल मैनेजर का मुख्य काम अस्पताल के रोजमर्रा के संचालन को सुचारू रखना और प्रशासनिक व्यवस्था संभालना होता है. वह डॉक्टर, नर्स, लैब व अन्य स्टाफ के बीच समन्वय बनाकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करता है. साथ ही ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी, स्टाफ ड्यूटी, मरीजों की शिकायतों का समाधान, दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता, बिलिंग, बजट, रिकॉर्ड प्रबंधन और सरकारी नियमों के पालन की निगरानी भी उसकी जिम्मेदारी होती है.
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.