Jamshedpur News : मेयर सुधा गुप्ता ने नये चेंबर में शुरू किया कामकाज

मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता ने सोमवार से नये चेंबर में विधिवत रूप से बैठना शुरू कर दिया है. अब वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन मानगो नगर निगम कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगी.

अब सप्ताह के पांच दिन कार्यालय में रहेंगी उपलब्ध

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता ने सोमवार से नये चेंबर में विधिवत रूप से बैठना शुरू कर दिया है. अब वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन मानगो नगर निगम कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगी. गांधी मैदान स्थित नगर निगम कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर मेयर का यह नया चेंबर बनाया गया है.

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव, सहायक उपनगर आयुक्त आकिब जावेद और चंदन कुमार पूर्व की भांति बिल्डिंग के निचले हिस्से में ही बैठकर प्रशासनिक कामकाज देखेंगे. जबकि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग, होल्डिंग टैक्स और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को पुराने भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >