हाईकोर्ट के आदेश पर झारखंड के इस शहर में चला बुलडोजर, नक्शा विचलन मामले में 21 भवनों पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर में नक्शा विचलन मामले में अक्षेस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. हाईकोर्ट के आदेश पर अक्षेस के अधिकारी कार्रवाई के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गए हैं.

जमशेदपुर, अशोक झा : जमशेदपुर में नक्शा विचलन के खिलाफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) ने हाईकोर्ट के आदेश से कार्रवाई शुरू कर दी है. धालभूम एसडीओ के आदेश से जमशेदपुर सीओ, जेएनएसी के अधिकारी, बिष्टुपुर पुलिस दल-बल के साथ अवैध निर्माण तोड़ने होटल सेंटर प्वाइंट जेसीबी लेकर पहुंच गए.

नक्शा विचलन मामले में 21 भवनों पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर अक्षेस ने नक्शा विचलन करने वाले 21 भवनों को चिह्नित किया है. इनके खिलाफ नक्शा के विपरीत निर्माण, जी प्लस टू से अधिक का निर्माण, बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकान, होटल, गोदाम, ट्यूशन क्लास सहित अन्य कई तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. यानी नक्शे के मुताबिक, भवन मालिकों को बेसमेंट या ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग की सुविधा देनी थी. मगर भवन मालिकों ने बिल्डिंग निर्माण के बाद बेसमेंट या ग्राउंड फ्लोर में भी दुकानें बना कर बेच दी. इसकी वजह से वाहनों की पार्किंग सड़क पर होती है.

Also Read : नक्शा विचलन करने वाले सोनारी में चार भवन व दुकानें सील

2010 में झारखंड हाईकोर्ट ने ऐसे भवनों पर कार्रवाई का दिया था आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने भी नक्शा विचलन मामले में वर्ष 2010 में ऐसी इमारतों पर कार्रवाई का आदेश दिया था. इसके बाद जमशेदपुर में कार्रवाई भी हुई. बाद में सारा मामला ठप हो गया. जिसके बाद नक्शा विचलन कर भवन बनाने वालों और पार्किंग की जगह को व्यवसायिक दुकानों में तब्दील करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने पर साकची निवासी राकेश झा की हाइकोर्ट में जनहित याचिका (2078 /2018) दाखिल की.

नक्शा विचलन मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई 30 अप्रैल को

नक्शा विचलन मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट में होगी. 23 अप्रैल को झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रौशन की पीठ में राकेश झा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान अदालत ने अक्षेस के अधिवक्ता से पूछा कि कितने भवन सील किये गये हैं और कितने तोड़े गये, पहले यह बतायें.

कमीशन की रिपोर्ट देखने के बाद हाईकोर्ट ने की थी ऐसी टिप्पणी

अदालत ने साफ कर दिया कि अक्षेस पहले कुछ अवैध निर्माणों को गिराकर आये. उसके बाद उनकी दी गयी तहरीर (लिखी हुई बात ) को देखा जायेगा. अदालत ने कमीशन की रिपोर्ट देखने के बाद अक्षेस के अधिवक्ता से कहा कि अदालत ने बेसमेंट में पार्किंग और कमर्शियल काॅम्प्लेक्स बनाने की बात सुनी है, पर बेसमेंट में किचन भी बनाया गया है, यह कभी नहीं सुना गया.

Also Read : जमशेदपुर : पार्किंग की जगह व्यवसायिक उपयोग और नक्शा विचलन मामले में हाइकोर्ट ने लगायी फटकार

Also Read : साकची, भालुबासा व सीतारामडेरा में चार बिल्डिंग पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >