jamshedpur news : रात भर बजते रहे फोन, खाड़ी से आती रही कुशलक्षेम की खबर
jamshedpur news :
ईरान द्वारा खाड़ी देशों में किये गये मिसाइल हमलों की खबर के बाद शुक्रवार की देर रात जमशेदपुर में चिंता का माहौल रहा. मानगो, धातकीडीह और आजादनगर सहित कई इलाकों में रहने वाले लोग अपने परिजनों की कुशलक्षेम जानने के लिए फोन करते रहे. भारतीय समयानुसार, रात करीब डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे के बीच कॉल का सिलसिला तेज हो गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे शहर के सभी लोग सुरक्षित हैं. परिजनों ने बताया कि वे घरों में सुरक्षित थे और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन कर रहे हैं. शहरवासियों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गयी है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से उन्होंने अपना नाम बताने से परहेज किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.