Jamshedpur news. राजन गोलमुरी, चंदन आजादनगर और सचिन जुगसलाई थाना प्रभारी बने

डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर को हेड क्वार्टर टू का अतिरिक्त प्रभार

Jamshedpur news.

एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को जिला के कुछ थाना प्रभारी का फेरबदल किया है. इसके तहत जुगसलाई यातायात प्रभारी राजन कुमार को गोलमुरी थाना प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित इंस्पेक्टर चंदन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं सीसीआर में पदस्थापित सचिन कुमार दास को जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया है.

गोलमुरी थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद को साइबर थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, जबकि आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को बिष्टुपुर यातायात प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केंद्र में पदस्थापित व साकची थाना के पूर्व प्रभारी संजय कुमार को सीसीआर और पुलिस केंद्र में पदस्थापित राजेन्द्र मुंडा को व्यवहार न्यायालय में सीपू प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा साइबर थाना में पदस्थापित बिरेन्द्र कुमार को जुगसलाई यातायात प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर को डीएसपी हेड क्वार्टर टू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मालूम हो कि डीएसपी हेड क्वार्टर टू निरंजन तिवारी और बिष्टुपुर यातायात प्रभारी मनोज कुमार तिवारी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >