Hp bodhanwala trophy west singhbhum win : पश्चिमी सिंहभूम ने जमशेदपुर को 58 रन से किया पराजित

पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता ‘एचपी बोधनवाला ट्रॉफी’ के एक मैच में जमशेदपुर को 58 रन से हराया.

जमशेदपुर. पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता ‘एचपी बोधनवाला ट्रॉफी’ के एक मैच में जमशेदपुर को 58 रन से हराया. रांची के ओवल ग्राउंड में बुधवार को खेले गये इस मैच में पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में दस विकेट पर 254 रन बनाए. शिवम कुमार ने 64 व ललित सिंह ने 61 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर के दुर्गेश कुमार ने 53/5 विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 36.1 ओवर में 196 रन पर सिमट गयी. चंदन मुखी ने 53, कुमार सूरज ने 43 और रवि शर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से आदित्य पुष्कर ने पांच व परमजीत सिंह ने तीन विकेट लिये. आदित्य पुष्कर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >