Jamshedpur News : टाटा मोटर्स : व्हीकल, इंजन और फाउंड्री डिवीजन के लिए अलग-अलग छुट्टियां घोषित, 4 अप्रैल तक सामान्य होगी ड्यूटी

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट प्रबंधन ने व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कर्मचारियों के लिए पूर्व में किये गये कार्य के बदले अवकाश की घोषणा की है.

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट प्रबंधन ने व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कर्मचारियों के लिए पूर्व में किये गये कार्य के बदले अवकाश की घोषणा की है. कंपनी के प्लांट हेड के आदेश से मंगलवार को जारी सर्कुलर के अनुसार प्लांट के विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग दिनों में छुट्टी और ड्यूटी पर लौटने की तारीखें तय की गयी हैं. एक अप्रैल को सभी विभागों और डिवीजनों में छुट्टी रहेगी. कर्मचारियों को यह अवकाश 22 फरवरी के कार्य के बदले दिया गया है. 2 अप्रैल को फाउंड्री डिवीजन को छोड़कर बाकी सभी विभागों में छुट्टी रहेगी.

कर्मचारियों को यह अवकाश 1 मार्च के कार्य के बदले दिया गया है. इन विभागों के सभी कर्मचारी 3 अप्रैल को अपनी निर्धारित शिफ्ट में ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे. फाउंड्री डिवीजन के कर्मचारियों को पहले ही 29 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश दिया गया था. कर्मचारियों को 2 अप्रैल 2026 को ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है. जबकि व्हीकल डिवीजन (लाइन 1, 2 और 3), डिफेंस लाइन 4, इंजन डिवीजन और ट्रिम डिवीजन के कर्मचारियों को प्रबंधन ने 3 अप्रैल को अवकाश दिया है. इन डिवीजन के कर्मचारी 4 अप्रैल को अपनी शिफ्ट में काम पर लौटेंगे. जबकि मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट सर्विसेज, ऑटो ट्रांसपोर्ट, पीपीसी, सेंट्रल मेंटेनेंस और टेक्निकल सर्विसेज आदि के जिन कर्मचारियों की आवश्यकता होगी. उन्हें उनके विभाग प्रमुखों द्वारा अलग से सूचित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >