Jfc u18 team at Aiff youth footbll league final round: जेएफसी अंडर-18 टीम फाइनल राउंड के लिए किया क्वालिफाई

जमशेदपुर. जमशेदपुर अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ एलीट यूथ फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइ कर लिया है

जमशेदपुर. जमशेदपुर अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ एलीट यूथ फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में खेले गये एआइएफएफ यूथ लीग के जोनल राउंड के ग्रुप-जी के अंतिम मैच में जमशेदपुर की टीम ने आरकेएम फुटबॉल एकेडमी को 4-0 से हराया. जीत दर्ज करने वाली जमशेदपुर की टीम को तीन अंक मिले. वहीं, ग्रुप-जी अंक तालिका में जमशेदपुर की टीम 13 मैचों में 33 अंक के साथ शीर्ष पर है. जेएफसी की टीम ने 13 मैचों में दस और तीन मैच ड्रॉ हासिल किये. जोनल राउंड के अंतिम मैच में जेएफसी की जीत के हीरो लॉमसांगज़ुआला रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. जेएफसी की ओर से लॉमसांगज़ुआला (63वें, 69वें मिनट) ने दो, मार्स निंगथौजम और कृष्णा टूडू ने एक-एक गोल किया. फाइनल राउंड के मुकाबले के लिए जमशेदपुर की टीम पंजाब के माहिलपुर जायेगी. फाइनल राउंड के मुकाबले 16 अप्रैल से शुरू होगा. जमशेदपुर अंडर-18 टीम के अलावा जमशेदपुर की अंडर -14 टीम सब जूनिर लीग के फाइनल राउंड में पहुंच गयी है. वहीं, जेएफसी अंडर-16 टीम भी जूनियर लीग के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइ कर गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >