मानगो : अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बदलेगी सूरत, निगरानी होगी सख्त

मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जायेगा.

सहायक नगर आयुक्त ने की समीक्षा

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जायेगा. मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चल रहे इन केंद्रों के संचालन को लेकर नगर निगम कार्यालय में समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय की निगरानी की जायेगी. अब सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ दवाओं के स्टॉक का भी पूरा हिसाब देना होगा. केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग आपसी तालमेल से काम करेंगे. इन केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग भी निगम द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. तय होगी जवाबदेही, निगम को भी देनी होगी रिपोर्ट

नयी व्यवस्था के तहत अब चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का विवरण, दवाओं के वितरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का डेटा जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मानगो नगर निगम को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा. सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है. ताकि मानगो के शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >