मानगो पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 160 ग्राम गांजा बरामद किया है. हालांकि, उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा.

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. मानगो पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मिथलेश सिंह है. वह मानगो बंगाली लाइन का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 160 ग्राम गांजा बरामद किया है.

इस मामले में मिथलेश सिंह का साथी छोटू तिवारी मौके से फरार हो गया. मामले में मानगो थाना के पदाधिकारी उमा शंकर राम के बयान पर मिथलेश सिंह, छोटू तिवारी के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज कराया है. घटना बुधवार शाम की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मानगो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांजा की खरीद बिक्री कर रहे है.

सूचना मिलने के बाद मानगो पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. जहां पुलिस को देख कर दोनों मौके से भागने लगे. लेकिन पुलिस टीम ने मिथलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. जबकि छोटू तिवारी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद गुरुवार को मिथलेश को जेल भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >