Jamshedpur News : मानगो मेयर चुनाव : एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह आज भरेंगी नामांकन, आम बागान से निकलेगा जुलूस

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी ताकत झोंक दी है. संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा, जदयू, आजसू और लोजपा (आर) के नेताओं ने संध्या सिंह को साझा उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया.

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी ताकत झोंक दी है. संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा, जदयू, आजसू और लोजपा (आर) के नेताओं ने संध्या सिंह को साझा उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया. नेताओं ने दावा किया कि गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है और संध्या सिंह की जीत सुनिश्चित होगी.

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि सभी घटक दलों के समर्थन से संध्या सिंह मजबूत स्थिति में हैं. प्रेस वार्ता में जदयू के सुबोध श्रीवास्तव, आजसू के कन्हैया सिंह, लोजपा (आर) के सतीश कुमार और नीरज सिंह मौजूद थे.

एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बुधवार सुबह 10 बजे साकची आम बागान मैदान में जुटने की अपील की है. यहां से संध्या सिंह जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करने जायेंगी. संध्या सिंह ने कहा कि वह मानगो की ही बेटी और बहू हैं. मानगो का विकास उनकी प्राथमिकता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >