Jamshedpur News : मंगल कालिंदी ने विधानसभा में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने की मांग की

Jamshedpur News : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से मुलाकात की.

Jamshedpur News :

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर विधानसभा के मुख्य गेट के पास दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग की.

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन लोगों के हक व अधिकार के लिए लड़ने में व्यतीत किया. उनके संघर्ष व बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. उनकी प्रतिमा स्थापित होने से राज्य के लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >