जमशेदपुर के सुंदरनगर में सड़क जाम, मुआवजे को लेकर रातभर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर सुंदरनगर में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो नाबालिगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर टाटा-हाता रोड पर सड़क जाम किया. चार घंटे तक चलने वाले धरने के बाद ट्रक मालिक ने मृतक परिवार को मुआवजा दिया और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा पोटका मोड़ पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो नाबालिग की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. हादसा शनिवार रात हुआ था और मृतक दोनों नाबालिग केड़ो गांव के निवासी थे. दुर्घटना में दुर्गा हेम्ब्रम (15) और मार्शल सोरेन (14) की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीण हादसे से आक्रोशित होकर ट्रक में तोड़फोड़ करने लगे और चालक को ट्रक के सामने रस्सी से बांध दिया

मुआवजे के लिए रातभर धरना

ग्रामीण देर रात तक सड़क पर धरने पर बैठे रहे. उन्होंने ट्रक मालिक और प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की. इस दौरान आसपास के यातायात को रोक दिया गया और स्थानीय लोगों ने भी धरने में भाग लिया. पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ

रविवार सुबह सड़क जाम

रविवार सुबह करीब पांच बजे जब मुआवजे पर कोई सहमति नहीं बनी तो ग्रामीणों ने टाटा-हाता रोड को जाम कर दिया. करीब चार घंटे तक सड़क पर वाहन परिचालन बाधित रहा. इस दौरान हाता से जमशेदपुर और जमशेदपुर से हाता की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

मुआवजे पर हुई सहमति

सड़क जाम और प्रदर्शन के बाद ट्रक मालिक ने मृतक परिवार के दोनों आश्रितों को 35-35 हजार रुपये मुआवजा दिया. इसके अलावा सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजे पर भी सहमति बनी. मुआवजा देने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को घटना स्थल से पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. इसके बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन फिर से शुरू हुआ.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के साकची में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

सड़क से हटाए गए अवरोध

सड़क जाम खत्म होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान सड़क पर रखे पेड़ की टहनी और पत्थर हटा दिए. प्रशासन ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कानून-व्यवस्था के नियमों का पालन आवश्यक है. ग्रामीणों ने इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव और समय पर मुआवजे की मांग दोहराई.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में पटना-रांची रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, दो लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >