बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास वाहन ने कुचला, मौत

बर्मामाइंस : सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

पूरी रात खोजते रहे परिजन, सुबह मिली मौत की खबर वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. बर्मामाइंस थानांतर्गत सुनसुनिया गेट के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बालीगुमा तुड़ियाबेड़ा निवासी चालक गौतम राम (38) की मौत हो गयी. गौतम राम अपने परिवार को छोड़ने के लिए कीताडीह में परिजन के घर गया था. वह बाइक से बालीगुमा जा रहा था. बर्मामाइंस पुलिस पहुंची और उसे एमजीएम अस्पताल ले गयी. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर गौतम के घर नहीं पहुंचने के कारण परिजन उसे पूरी रात खोजते रहे. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. गुरुवार सुबह जब परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे तो गौतम के मौत की दुखद खबर मिली. गुरुवार को शव का पंचनामा कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >