Jamshedpur News : जिले में बड़ा प्रशासनिक औचक निरीक्षण, प्रखंडों से लेकर निकायों तक दौड़े नोडल अफसर

Jamshedpur News : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में विकास योजनाओं और जन सेवाओं के क्रियान्वयन को लेकर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अलग-अलग पंचायतों व गांवों का निरीक्षण किया.

योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पंचायतों व गांवों में पहुंचे अधिकारी

आंगनबाड़ी और पीडीएस दुकानों की हुई सघन जांच

Jamshedpur News :

उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में विकास योजनाओं और जन सेवाओं के क्रियान्वयन को लेकर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अलग-अलग पंचायतों व गांवों का निरीक्षण किया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नामित नोडल पदाधिकारियों ने सुदूर गांवों में सरकारी योजनाओं की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं का जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लिया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी लाभ बिना किसी बाधा के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

पंचायतों में लाभुकों से सीधे मुखातिब हुए अफसर

निरीक्षण के दौरान अधिकारी केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने सीधे ग्रामीणों और लाभुकों से संवाद किया. बोड़ाम के लायलम से लेकर डुमरिया के केंदुआ पंचायत तक, प्रशासनिक अमला दिनभर मुस्तैद नजर आया. निरीक्षण दल ने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता जांची. स्वास्थ्य उपकेंद्रों में दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा सुविधाओं का हाल जाना. वहीं, जन वितरण प्रणाली दुकानों में खाद्यान्न वितरण और मनरेगा कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति एवं भुगतान की स्थिति देखी. साथ ही प्रज्ञा केंद्रों और पंचायत भवनों में मिल रही नागरिक सेवाओं की भी समीक्षा की.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां या खामियां पायी गयी हैं, उनके समाधान के लिए अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित कर्मियों पर जवाबदेही तय की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >