लोस चुनाव : थीम आधारित पहली बार बूथ बनेगा पलासबनी

बुथ में आदिम जनजाति लोगों की पहचान, संस्कृति व परंपरा दिखाने के लिए बांस की वस्तुएं, पेटिंग आदि को प्रदर्शित किया जायेगा

-बूथ में आदिम जनजाति लोगों की पहचान, संस्कृति व परंपरा दिखाने के लिए बांस की वस्तुएं, पेटिंग आदि को प्रदर्शित किया जायेगा

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

लोकसभा चुनाव में पहली बार थीम आधारित बूथ जिला प्रशासन तैयार करेगा. 47 जुगसलाई विधानसभा के अंतर्गत आदिम जनजाति बाहुल इस इलाके में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल पलासबनी (बूथ नंबर 358) को थीम आधारित एक बूथ बनाने के लिए चिह्नित किया गया है. इसमें आदिम जनजाति के लोगों की पहचान, भाषा, हासा, संस्कृति,परंपरा के प्रतीक बांस से बनने वाली वस्तुओं को बूथ के अंदर व और बाहर प्रदर्शित किया जायेगा. इसके अलावा आदिम जनजाति लोगों के जीवन शैली, संस्कृति व पहचान वाली पेंटिंग व कलाकृति प्रदर्शित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >