Jamshedpur News : बिष्टुपुर में लॉजिस्टिक संचालक व उसके साथी की लाठी-डंडों से पीटा

Jamshedpur News : बिष्टुपुर पटियाला बार के पास मंगलवार की रात युवकों ने सोनारी संगम बिहार निवासी व लॉजिस्टिक संचालक रीतेश कुमार सिंह व उसके साथी आदित्यपुर निवासी अमित शर्मा की पिटाई कर दी.

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर पटियाला बार के पास मंगलवार की रात युवकों ने सोनारी संगम बिहार निवासी व लॉजिस्टिक संचालक रीतेश कुमार सिंह व उसके साथी आदित्यपुर निवासी अमित शर्मा की पिटाई कर दी. लाठी-डंडा व हॉकी स्टिक से रीतेश कुमार सिंह की पिटाई की गयी.

जिससे वे लहूलुहान हो गये. बीच-बचाव करने पर युवकों ने अमित शर्मा की भी पिटाई की. इसके बाद हमलावर फरार हो गये. जानकारी मिलने पर रीतेश के परिजन पहुंचे और उन्हें टीएमएच ले गये, जहां आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है. घायल रीतेश के भाई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करे. इस संबंध में उन्होंने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >