Jamshedpur news. एलआइसी कार्यालय के तिजोरी से चोरी हुआ लाखों रुपये कैंटीन में मिला

टीन के बक्शे और नीली रंग की बैग में भरा था पैसा

Jamshedpur news.

बिष्टुपुर मेन रोड स्थित हिन्दुस्तान बिल्डिंग में एलआइसी की दो शाखाएं एलआइसी कैब और एलआइसी शाखा दो से चोरी हुए 74 लाख रुपये में करीब सात लाख रुपये 36 दिनों बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने उसी बिल्डिंग से बरामद की.

पुलिस ने एक टीन के बॉक्स और नीली रंग के बैग से सारे रुपये बरामद किये. उक्त बॉक्स और बैग एलआइसी के कैंटीन में स्लैब के नीचे पैसे छुपा कर रखे गये थे. सोमवार को किचन की साफ सफाई के दौरान महिला कर्मचारी की नजर बॉक्स और बैग पर पड़ी. इसके बाद कैंटीन संचालक राजू पात्रो ने इसकी जानकारी शाखा के मैनेजर और पुलिस को दी. पुलिस ने बैग और बॉक्स को खोला, तो उसमें रुपये भरा हुआ था. तीसरे तल्ले पर स्थित एलआइसी शाखा टू के गेट के सामने ही कैंटीन है. पुलिस बॉक्स और बैग को जब्त कर थाना ले गयी. कैंटीन संचालक राजू पात्रो ने बताया कि वह पिछले 22 से 24 सालों से एलआइसी बिल्डिंग में कैंटीन चला रहा है. मंगलवार को कैंटीन की साफ-सफाई की जा रही थी. इसी दौरान महिला कर्मचारी ने कैंटीन में स्लैब के नीचे बॉक्स और बैग होने की बात बतायी. इसके बाद हमने एलआइसी के मैनेजर व पुलिस को सूचित किया. बैग और बॉक्स में रुपये भरा हुआ था. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किसने तिजोरी से रुपये निकाल कर किचन के अंदर छुपा कर रखा था. किचन में रुपये मिलने पर पुलिस इस मामले में कर्मचारी पर शक जता रही है.

मालूम हो कि दो अप्रैल को बिष्टुपुर मेन रोड स्थित हिन्दुस्तान बिल्डिंग में एलआइसी की दो शाखाएं एलआइसी कैब और एलआइसी शाखा दो से 74 लाख रुपये की चोरी हुई थी. तीन अप्रैल की सुबह जब मैनेजर व कर्मचारी पहुंचे, तो उन्हें तिजोरी से रुपये गायब पाया. चोरों ने कार्यालय में लगे डीवीआर भी गायब कर दिया था. इस मामले में मैनेजर ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >