एक मई को मजदूर दिवस पर टेल्को में संगोष्ठी का आयोजन

Seminar organized in Telco on Labor Day on 1st May

जमशेदपुर.

एक मई को मजदूर दिवस पर टेल्को कॉलोनी रोड नंबर आठ स्थित आम बागान मैदान में इंटक की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. ‘आज के राजनीतिक परिपेक्ष्य में मजदूर कहां’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वार्ता पूर्व सांसद डॉ प्रदीप बलमुचू, मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, इंटक के संयुक्त महामंत्री महेंद्र मिश्रा, सम्मानित अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आरआर दुबे और इंटक के कोल्हान प्रभारी राणा सिंह सहित शहर के विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. उक्त जानकारी झारखंड इंटक के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >