जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को आठ विकेट से मात दी. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में दस विकेट पर 215 रन बनाये. तरणदीप सिंह ने 62 व सुधांंशु मिश्रा ने 41 रनों की पारी खेली. एल टाउन के आदित्य सिंंह ने तीन व रवि शर्मा ने दो विकेट लिये. जवाब में एल टाउन की टीम 31.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर मैच जीत लिया. रवि शर्मा ने सर्वाधिक 82 व कुमार सुवर्ण ने 57 रनों की पारी खेली. रवि शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
रवि शर्मा के अर्धशतक से एल टाउन की टीम आठ विकेट से जीती

रवि शर्मा के अर्धशतक से एल टाउन की टीम आठ विकेट से जीती
Copied link
को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को आठ विकेट से मात दी.