जमशेदपुर. केपीएस मानगो में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप संपन्न हो गया. समापन समारोह में स्कूल की प्राचार्या रूपा घोष व उप प्राचार्या उषा राजशेखरन ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया. कैंप के दौरान खेल के अलावा डांस व म्यूजिक की ट्रेनिंग भी दी गयी. कैंप में बच्चों को वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, शतरंज, क्रिकेट, योगा, कैरम व योग जैसे खेलों की विशेष ट्रेनिंग दी गयी. कैंप में कुल 340 बच्चों ने हिस्सा लिया. कैंप को सफल बनाने में कुंदन कुमार चंद्रा, अनित यादव, रवि कुमार, अंजलि, निशा, जगन्नाथ, सोमा, प्रियंका, तैरॉन, अरुण थापा, अर्पणा, निशा व हसन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
kps mango : केपीएस मानगो में समर कैंप के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
जमशेदपुर. केपीएस मानगो में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप संपन्न हो गया.
