Cisce national boxing championship: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में केपीएस मानगो का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में 18-20 सितंबर तक सीआइएससीइ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में 18-20 सितंबर तक सीआइएससीइ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. कोच कुंदन कुमार चंद्रा व अनिता कुमारी की देखरेख में केरला पब्लिक स्कूल, मानगो के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किये. केपीएस की दुर्गा मुर्मू स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. वहीं, उत्कर्ष कुमार व आतिफा परवीन ने रजत पदक अपने नाम किये. अयान अंसारी, सना परवीन, स्वीकृति और शाइस्ता फातिमा को कांस्य पदक मिले. पदक जीतकर शहर लौटे सभीखिलाड़ियों का मंगलवार को स्वागत किया गया. स्कूल प्रांगण में विजेताओं को सम्मानित किया. केपीएस मानगो की प्राचार्या रूप घोष ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >